फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pluck auto matter, one arrested

ऑटो छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के पार्किंग यार्ड से तीन बदमाशों ने एक युवक से ऑटो छीन लिया। वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। ये जानकारी जांचकर्ता एएसआई बलवत सिंह ने दी। आरोपी की पहचान झाबुआ निवासी सूरत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि  आरोपी ने चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी से करीब दस हजार रुपये प्रति माह किस्त के हिसाब से 47 मासिक किस्तों पर ऑटों फाइनेंस कराया था। 19 माह किस्त भरने के बाद आरोपी ने बकाया किस्तें भरनी बंद कर दी। किस्तें जमा न कराने पर फाइनेंस कंपनी ने ऑटो को पकड़ लिया और माढैया रोड पर अपने पार्किंग यार्ड में खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


1 मई की दोपहर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ वहां गया और अपना ऑटो छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने माजरा श्योराज निवासी पार्किंग यार्ड के चौकीदार दुलीचंद की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार शाम उसे ऑटो सहित धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed