{"_id":"055cc930b71b5ebbb94003a6cbcc1446","slug":"paper-leak-matter-one-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक करने का एक और आरोपी हिसार से काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर लीक करने का एक और आरोपी हिसार से काबू
रेवाड़ी
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गिरोह में शामिल एक और आरोपी को एसआईटी टीम ने हिसार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी हिसार जिले के गांव मिलकपुर निवासी जितेंद्र है। उक्त मामले में शामिल 15 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को होने वाली केंद्रीय विद्यालय संगठन की परीक्षा का पेपर लीक करते हुए रेवाड़ी पुलिस की टीम ने बीएमजी मॉल के निकट से विजय भुरथला समेत तेरह लोगों को गिरफ्तार करते हुए लाखों की नकदी साथ पुलिस ने अन्य सामान भी बरामद किया था।
विज्ञापन
जितेंद्र मास्टर आरोपी कुलबीर व सरगना विजय भुरथला से सॉल्व किया हुआ पेपर लेकर आगे बेचने का काम करता था और ग्राहकों को जोड़ता था। आरोपी जितेंद्र को एसआईटी टीम ने कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है ताकि पुलिस उन लोगों तक पहुंच सके, जो कि इस मामले में आगेेेे जितेंद्र के साथ जुड़े हुए थे।
विज्ञापन