फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Operation Prahar in Rewari, raids on gangsters hideouts

रेवाड़ी में ऑपरेशन प्रहार चला: गैंगस्टर्स के ठिकानों पर की छापामारी, पुलिसकर्मियों ने 15 जगहों पर चलाया अभियान

Fri, 21 Apr 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

रेवाड़ी पुलिस का ऑपरेशन ‘प्रहार’ पूरी तरह गुप्त रखा गया था। शुक्रवार की सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस ने मोर्चा संभाला और इसके बाद एक साथ सभी ठिकानों पर रेड की। कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में सैकड़ों पुलिस जवान गाड़ियों में सवार होकर अपराध जगत से जुड़े लोगों के घरों में दबिश देने पहुंचे।

विज्ञापन
Operation Prahar in Rewari, raids on gangsters hideouts
हरियाणा पुलिस, Haryana police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संगठित अपराध और गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत शुक्रवार की अलसुबह रेवाड़ी जिले में पुलिस की ओर से 15 से ज्यादा स्थानों पर गैंगस्टर्स, उनके गुर्गो और पनाह देने वाले लोगों के ठिकानों पर छापामारी की गई। इस छापेमारी में 300 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारियों शामिल रहे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार 
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी पुलिस का ऑपरेशन ‘प्रहार’ पूरी तरह गुप्त रखा गया था। शुक्रवार की सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस ने मोर्चा संभाला और इसके बाद एक साथ सभी ठिकानों पर रेड की। रेवाड़ी में गैंगस्टर्स के ठिकानों संघी का बास, नई आबादी, गुर्जरवाड़ा, मोहल्ला बास सिताबराय, धारूहेड़ा चुंगी, सत्ती कॉलोनी, धक्का बस्ती के अलावा कई गांवों में भी छापेमारी की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के सीनियर ऑफिसर रहे ऑपरेशन में शामिल
कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में सैकड़ों पुलिस जवान गाड़ियों में सवार होकर अपराध जगत से जुड़े लोगों के घरों में दबिश देने पहुंचे। इतना ही नहीं अपराधियों के गुर्गो, उन्हें किसी भी प्रकार से मदद देने वालों के यहां भी छापेमारी की गई है। ऑपरेशन की अगुवाई पुलिस के सीनियर ऑफिसर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्गे फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे
रेवाड़ी में सबसे ज्यादा जगह रेड शहर के भीतर हुई है। गैंगस्टर और उनके गुर्गों के ठिकाने भी शहर में ही सबसे ज्यादा है। फिलहाल शहर में राजकुमार उर्फ झोटा गैंग, आलू गैंग, जीता गैंग, लीलू ततारपुरिया गैंग, महेश सैनी गैंग के अलावा गुरुग्राम के नामी गैंगस्टर चांद गुर्जर की गैंग भी एक्टिव है। हालांकि ज्यादातर गैंग के मुखिया फिलहाल जेल के भीतर है, लेकिन कुछ गुर्गे फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed