फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   one person arrested with bike stolan from distric

चोरी की बाइक लेकर घूमते धरा

Mon, 02 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थानों में बाइक चोरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। खोल थाना पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे आरोपी को कुंड बस स्टैंड के पास दबोचा। वहीं धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


24 मार्च को जहां से बाइक चोरी की थी, वहीं से दबोचा
कुंड चौकी प्रभारी यशवंत ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स कुंड बस स्टैंड के पास चोरी की बाइक लेकर घूम रहा है।  पुलिस ने कुंड बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी मनेठी निवासी विजयपाल है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बाइक उसने 24 मार्च को कुंड बस स्टैंड से ही चोरी की थी। मामले में पहले ही पुलिस ने मनेठी निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया हुआ है। गिरफ्तार आरोपी विजयपाल को रविवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजस्थान किशनगढ़ जेल में बंद बाइक चोर रिमांड पर
वहीं, धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के एक आरोपी को अदालत से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमंाड पर लिया है। आरोपी राजस्थान की किशनगढ़ जेल में बंद था। बताया कि रिमांड पर लिया गया आरोपी मेवात जिले के गांव चिलावली निवासी शाहबुद्दीन उर्फ सुबी है। आरोपी पिछले साल 28 जुलाई को धारूहेड़ा स्थित नीलगिरी कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। नूंह पुलिस ने बाइक चोरी में आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी ने धारूहेड़ा की वारदात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed