{"_id":"575088254f1c1b7d2d109204","slug":"one-child-died-and-two-injured-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आए तीन बच्चे, एक की मौत दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आए तीन बच्चे, एक की मौत दो गंभीर
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर रेल ट्रैक पर पतंग लूटते तीन बच्चे डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें से एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। एक को नाजुक हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है जबकि तीसरा बच्चा रेवाड़ी के ही ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। हादसा भाड़ावास फाटक से कुछ दूरी पर हंस नगर कॉलोनी के सामने तब हुई जब वहां से डबल डेकर ट्रेन गुजर रही थी। सामान्य अस्पताल में परिजनों ने मृतक बच्चे को जिंदा मानकर एक बार शव ले जाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसी तरह शव वापस लिया।
जानकारी के अनुसार रामपुरा कॉलोनी निवासी कपिल का बेटा समीर (7), लखन का बेटे नसीब और साजन घर से खेलने निकले थे। खेलते खेलते तीनों पतंग लूटने लगे। एक पतंग को लूटने शाम करीब सवा सात बजे तीनों दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक पर गुजर रही डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीब के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे में साजन का हाथ टूट गया। तीनों को ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां से समीर के शव को सामान्य अस्पताल मोर्चरी में ले जाया गया। नसीब को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया। साजन ट्रामा सेंटर में ही उपचाराधीन है।
बेटे को जिंदा बता, उठा लाए शव
अभी पुलिस कागजी कार्रवाई ही कर रही थी कि मृतक समीर के परिजन ट्रामा सेंटर से बेटे के जिंदा होने की बात कहकर जबरन सामान्य अस्पताल से शव उठा लाए। अभी वे शव को सर्कुलर रोड तक ही लाए थे कि मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समीर के शव को दोबारा हासिल किया और मामले की गंभीरता देखकर अतिरिक्त फोर्स बुला ली। हालांकि इस बीच मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
---------
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के संबंध में कागजी कार्रवाई कर रही है। शव को वापस मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जबकि घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
- राम सिंह, चौकी प्रभारी, गोकल गेट पुलिस चौकी