{"_id":"57127c1a4f1c1b276c4a6b54","slug":"old-man-suicide-to-loop-with-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू से परेशान बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू से परेशान बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गोकलपुर में एक वृद्ध का शव शुक्रवार सुबह गांव में ही खेत में पेड़ से लटका मिला। वृद्ध के पास से मिले सुसाइड नोट में मौत का कारण बड़ी बहू से परेशानी को बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव गोकलपुर निवासी दिलीप(60) गांव में अकेले ही रहता था। शुक्रवार सुबह दिलीप का शव उसके ही खेत में जाटी के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को उतारने के बाद तलाशी ली तो मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें वृद्ध दिलीप ने अपनी मौत का कारण बड़ी बहू आशा से परेशान होना बताया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सुसाइड नोट के आधार पर बड़ी बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दस साल से अलग धारूहेड़ा रह रहे थे बड़ा बेटा-बहू
मृतक ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने के पीछे बहू को कारण बताया है। वहीं पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसका बड़ा बेटा रमन और बड़ी बहू आशा पिछले दस साल से घर से अलग धारूहेड़ा में रह रहे थे। ऐसे में पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर बहू किस तरह वृद्ध को परेशान करती थी।
----------
सुसाइड नोट में मृतक ने बड़ी बहू को जिम्मेदार बताया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-जय सिंह, एसएचओ, सदर थाना