{"_id":"58655b2e4f1c1b7675eed713","slug":"oil-gang-police-crime-rewari-blackmarkting","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेल की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
900 लीटर तेल बरामद,एक काबूम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तेल की कालाबाजारी करने के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उससे 900 लीटर तेल बरामद किया है। पांच जगह हुई रेड में पुलिस को तीन जगह चोरी किया गया सैकड़ों लीटर तेल बरामद करने में सफलता मिली।
खास बात यह है कि तेल को ड्रमों के अलावा छुपाने और कालाबाजारी के लिए दूध के ड्रमों में रखा जाता था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान चार आरोपी गच्चा देकर भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर पांच लोगों का नामजद किया हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से उसके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है। दबिश के दौरान फूड एंड सप्लाई ऑफिसर और उनकी टीम भी पुलिस के साथ मौजूद थी।
मुखबिर से मिली एसएचओ को सूचना, फिर डाली रेड
एसएचओ मॉडल टाउन जयप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली कि उनके थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी हो रही है। एसएचओ ने खुद समेत पांच टीमें बनाईं और पांच अलग-अलग जगह छापेमारी की। पुलिस को पांच जगह में से तीन जगह कालाबाजारी के लिए भेजा जाने वाला ड्रमों में भरा करीब 900 लीटर तेल बरामद हुआ। इसके अलावा भिवाड़ी निवासी उदय सिंह पुलिस की गिरफ्त में आया, जबकि चार भागने में कामयाब रहे। मौके से एक ट्रैक्टर, कई भरे और खाली ड्रम के अलावा टैंकरों से तेल निकालने के लिए पाइप, ड्रम और अन्य चीजें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
हरिजन बस्ती कहीं मंदिर के पास होता था खेल
पुलिस ने जहां-जहां दबिश दीं करनावास और आसपास का वह एरिया तेल की तस्करी के लिए बदनाम है। हालात यह हैं कि आम आदमी यहां तेल चोरी होने का विरोध भी नहीं कर सकता। पुलिस ने कमालपुर गांव में हरिजन बस्ती के पास से ड्रमों में भरा सैकड़ों लीटर तेल बरामद किया। इसके अलावा एचपी डिपो के पास मंदिर के बगल में तेल चोरी का धंधा होता था। वहीं रिलायंस डिपो के अपोजिट गाड़ियों की पार्किंग की जगह को भी तेल तस्कर चोरी के लिए काम में लाते थे।
आंखों में धूल झोंकने के लिए थे दूध के ड्रम
पुलिस के साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग और अन्य अधिकारियों को गच्चा देने के लिए तेल तस्करों ने बेहद शातिराना तरीका अपना रखा था। लोगों की आंखों में धूल झोंक कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ये तस्कर दूध के 50-50 लीटर के ड्रमों का उपयोग करते थे। इन ड्रमों में तेल चोरी कर रखा जाता और सप्लाई के समय इन्हें ही बाइकों पर लाद राजस्थान के एरिये में सप्लाई किया जाता था।
-------------
मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर पांच टीमें बनाकर एक साथ दबिश दी गई। हालांकि दो जगह पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। लेकिन तीन जगह से करीब 900 लीटर तेल बरामद हुआ है। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। तेल तस्करों का सिंडिकेट तोड़ने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।
-जयप्रकाश, इंस्पेक्टर, मॉडल टाउन थाना