फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New twist in case of teenager body found near Nangal Mundi railway station in Rewari

Rewari: नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन के पास किशोर का शव मिलने के मामले में नया मोड़, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 16 Feb 2023 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 12:44 PM IST
सार

रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन के निकट एक किशोर का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। जिस पर पुलिस कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं किशोर के पिता ने एक युवक पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
New twist in case of teenager body found near Nangal Mundi railway station in Rewari
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन पर नांगल मूंदी रेलवे स्टेशन के निकट एक किशोर का शव मिलने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। किशोर के पिता ने एक युवक पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


किशोर के पिता ने एक युवक पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
पुलिस के अनुसार 23 जनवरी को नांगल मूंदी के निकट एक किशोर द्वारा ट्रेन के आगे आत्महत्या कर ली थी। मृतक किशोर की पहचान गांव बालावास अहीर के रहने वाले 16 वर्षीय हर्ष के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के पिता मुकेश कुमार ने बुधवार को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हर्ष 22 जनवरी की सुबह घर से गया था। उसके साथ गांव के तीन अन्य बच्चे थे।
विज्ञापन


चोरी करते हुए पकड़ा गया हर्ष
दोपहर के समय गांव बूढपुर के रहने वाले संगम उर्फ अंग्रेज ने उनके भतीजे सचिन को कॉल कर बताया था कि हर्ष चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उन्होंने फोन करने वाले से हर्ष को छोड़ने की प्रार्थना की थी। शाम को तीन अन्य बच्चे घर पहुंच गए थे, लेकिन हर्ष वापस नहीं आया था। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि संगम उर्फ अंग्रेज उनके बेटे हर्ष को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ईंट-भट्ठा पर लेकर गया था और उसके साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया गया। प्रताड़ना से परेशान होकर ही हर्ष ने आत्महत्या की है। बुधवार को जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed