फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Murder: Youth Beaten to death in Rewari of Haryana

Haryana: रात को प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, साथ ले जाने लगा तो दादी की खुल गई आंखें, फिर जो हुआ भयावह है

Tue, 09 Jul 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 09:26 PM IST
सार

युवक बीती रात 12 बजे नाबालिग प्रमिका को घर से ले जा रहा था, दादी के शोर मचाने पर घरवाले जाग गए। युवक राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला मोहित था।

विज्ञापन
Murder: Youth Beaten to death in Rewari of Haryana
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, यहां से युवक को रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव गिगलाना, जिला अलवर (राजस्थान) निवासी मोहित (24) पुत्र मुकेश सोमवार की रात रेवाड़ी जिले के एक गांव में अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने आया था। आरोप है कि रात करीब 12 बजे मोहित किशोरी को अपने साथ ले जा रहा था।
विज्ञापन


इस बीच किशोरी की दादी और दादा जाग गए। उन्होंने शोर मचाया तो किशोरी के चाचा व अन्य लोगों ने मोहित को पकड़ लिया। आरोप है कि मोहित को लोहे के पाइप से जमकर मारा पीटा। इससे वह अधमरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी के घरवालों ने मोहित के पिता को फोन कर कहा कि अपने बेटो को यहां से ले जाओ। सूचना पर मोहित के पिता मुकेश और ताऊ राजेश मौके पर पहुंचे और उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से मोहित को रेवाड़ी रेफर किया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ताऊ बोले- आंख, पेट और छाती में मारी थी गंभीर चोटें
ताऊ राजेश ने बताया कि रात को किशोरी के परिजनों का फोन आया था। हम मोहित को लेकर आने लगे तो उसने रास्ते में पानी मांगा। हमने उसे पानी पिलाया, उसके पेट में ज्यादा दर्द हो रहा था। आरोपियों ने मोहित की आंख, पेट, पैर और छाती पर चोट मारी थी। मोहित को घर लेकर आए तो उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर तुरंत टैक्सी से उसे कुंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे एक इंजेक्शन लगाया और कहा कि इसे जल्दी रेवाड़ी ले जाओ। इसके बाद मोहित को रेवाड़ी लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था मोहित
मोहित आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। मोहित का एक छोटा भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों का कहना है कि हमें न्याय चाहिए। उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि मोहित का कोई प्रेम-प्रसंग चल रहा था या नहीं। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
मोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। -महिपाल, चौकी इंचार्ज, कुंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed