{"_id":"586fdeb74f1c1bcf57159035","slug":"murder-crime-police-rewari-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौला थाना क्षेत्र के गांव चिराहड़ा में शुक्रवार की सुबह खेतों में एक बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की गई है। शव को कुत्तों ने नोच रखा था। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह चिरहाड़ा निवासी किसान विजय सिंह के ट्यूबवेल के पास खाली खेत में ग्रामीणों को एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। बुजुर्ग के शव के पास ही एक थैला पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना सरपंच सवाई सिंह को सूचना दी। जिसके बाद कसोला थाना पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पैर व अन्य अंगों को कुत्तों द्वारा नोंचा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बसंत कुमार से शव का निरीक्षण भी कराया। बुजुर्ग की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
पुलिस को अंदेशा है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस को मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। शरीर पर सफेद रंग की कमीज,पूरी बाजू की स्वेटर व धोती व पैरों में लाल रंग की हवाई चप्पल पहनी हुई है। कमर में धागे से तीन चाबियां भी बंधी हुई मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है।