{"_id":"5727a95e4f1c1bfa525cdf52","slug":"mother-died-after-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 03 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के टपूकड़ा स्थित निजी हॉस्पिटल में मृत गर्भस्थ शिशु निकालने के लिए अबार्शन कराने के बाद होने वाली ब्लीडिंग के चलते एक महिला की नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत के चलते परिजन नागरिक अस्पताल लाए थे,लेकिन इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एक ही परिवार में हुई थी दो बहनों की शादी
पटौदी के गांव लोहचबका निवासी सोनिया व उसकी बहन सपना का विवाह करीब एक साल पहले झज्जर जिला के गांव लीलाहेड़ी में हुआ था। फिलहाल पति आनंद के साथ गुड़गांव रह रही सोनिया पांच महीने की गर्भवती थी। किन्हीं कारणों के चलते गुड़गांव में ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद उसे राजस्थान के टपूकड़ा ले जाया गया था। यहां निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर मृत बच्चे को निकाला गया।
हालत बिगड़ी तो एक से दूसरे में रेफर
टपूकड़ा अस्पताल में ऑपरेशन कर मृत शिशु को निकालने के बाद से ही सोनिया की ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी। इस पर डॉक्टर ने उसे किसी अन्य अस्पताल में लेकर जाने के लिए कहा। ट्रामा तक लाते हुए परिजनों ने दो अस्पताल बदले। इसी वजह से सोनिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की, जिसके चलते सामान्य कार्रवाई कर शव सौंप दिया गया।
-सुरेंद्र सिंह, प्रभारी, गोकल गेट चौकी