{"_id":"585d6ae34f1c1bf248e3baa9","slug":"minor-girl-police-rape-punjab-rewari-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को पंजाब ले जाकर किया था दुराचार, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को पंजाब ले जाकर किया था दुराचार, गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर दुराचार करने के एक आरोपी को वीरवार शाम रेलवे स्टेशन कोसली से गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को 10 दिसंबर को कोसली क्षेत्र के एक गांव से लेकर भागा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झाल निवासी कुलवंत के रूप में हुई है।
जांचकर्ता एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग अपने घर के बाहर झाडू निकालने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की। पूछताछ में पता चला कि बेटी के लापता होने में कुछ लोगों के हाथ हैं। इस पर नाबालिग के पिता ने अजयपाल, सोनू, कुलवंत तथा विकास के खिलाफ अपनी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके लड़की को 11 दिसंबर को पंजाब से बरामद कर लिया था। किशोरी के डॉक्टरी परीक्षण में उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।