{"_id":"ec94beda7b9a1c17a4a71bc0ac0d6a62","slug":"millian-rupee-quil-stolan-from-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी से लाखों रुपयों की क्वाइल की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी से लाखों रुपयों की क्वाइल की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी से लाखों रुपयों की लोहे की क्वाइल चोरी करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने माल समेत गाड़ी चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस ने मैनेजर सत्यवीर की शिकायत पर आरोपी चालकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हरदोई निवासी लक्ष्मण और मदन के रूप में हुई हैं।
पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि 7 फरवरी की देर रात उत्तर प्रदेश निवासी लक्ष्मण और मदन 4 लाख रुपये कीमत का करीब 15 मीट्रिक टन आयरन क्वाइल लेकर कंपनी से निकले थे। बाद में चालक और परिचालक तय जगह माल लेकर नहीं पहुंचे और न ही दोनों से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी।
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों की भी हैं सांठगांठ
शुरूआती जांच में कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की भी आरोपियों के साथ मिली भगत की बात सामने आई है। जांचकर्ता ने बताया कि वारदात में शामिल चालक और परिचालक से पूछताछ कर कंपनी कर्मचारियों की भूमिका पुख्ता कर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।