{"_id":"666f01c957e012a5479b9a5f4ac339ad","slug":"mediater-make-vulgar-clip-after-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की शादी में था बिचौलिया, रेप कर बनाई अश्लील क्लिप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की शादी में था बिचौलिया, रेप कर बनाई अश्लील क्लिप
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवती की शादी के समय बिचौलिया की भूमिका में रहने वाले एक शख्स ने शादी से पहले उससे दुराचार किया। यही नहीं अश्लील फिल्म बनाने के बाद ब्लैकमेल कर शादी के बाद में भी विवाहिता को हवस का शिकार बनाया। मामले का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की सगाई जून 2015 में अलवर के गंडाला निवासी सतपाल ने कराई थी। उसकी शादी दिसंबर में तय हुई थी।
शादी से पहले सतपाल ने युवती को रेवाड़ी ब्रास मार्केट स्थित एक होटल में बुला लिया। होटल में सतपाल ने युवती के साथ रेप किया तथा उसकी अश्लील फिल्म बना डाली।
विज्ञापन
दिसंबर माह में उसकी शादी भी हो गई। इसके बाद अश्लील फिल्म के जरिए आरोपी सतपाल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसके साथ एक बार फिर रेप किया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपी के पिता ने भी दी थी धमकी
पीड़िता द्वारा विरोध करने पर सतपाल व उसके पिता सुरेश ने उसके जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर बीती शाम पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सतपाल के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
----------
इस मामले में सतपाल के खिलाफ दुराचार व उसके पिता सुरेश के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।
-एएसआई सुनीता देवी, जांचकर्ता, महिला थाना