फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Male skeleton found in Tankdi hill in Rewari

Rewari: टांकड़ी की पहाड़ी में मिला नर कंकाल, सरकारी अस्पताल में रखवाया, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को सरकारी अस्पताल में रखवाया है। पुलिस ने मौके से एक जींस पैंट भी बरामद की है।

विज्ञापन
Male skeleton found in Tankdi hill in Rewari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी की पहाड़ी की खाई से एक नर कंकाल बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कंकाल की फोरेंसिक व डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पुलिस ने मौके से एक जींस पैंट भी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव टांकड़ी की पहाड़ी पर आश्रम बना हुआ है। शनिवार की शाम को ग्रामीण पहाड़ी पर बने आश्रम की तरफ में जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक जंगली जानवर किसी व्यक्ति का हाथ उठाकर ले जा रहा था। ग्रामीणों ने किसी तरह जानवर  से हाथ छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी पहाड़ी में पहुंच गई।

विज्ञापन

 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पहाड़ी में देर रात तक खोज अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को पहाड़ी की एक गहरी खाई में नर कंकाल मिला। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की जींस पैंट, एक जैकेट व भूरे रंग के जूते भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गांव टांकड़ी व आसपास के गांवों में भी नर कंकाल मिलने की सूचना भेजी, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कंकाल किसी युवक के होने का अंदेशा 
गांव टांकड़ी की पहाड़ी पर बने आश्रम में बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। पहाड़ी पर जाने के लिए खड़ी चढ़ाई है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि कंकाल किसी युवक का है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक की पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई होगी। इसके बाद शव को जंगली जानवरों ने नोच खाया। 


पहाड़ी की खाई में नर कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। नर कंकाल को जांच के लिए बावल सीएचसी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में गहरी खाई में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। -विद्यासागर, थाना प्रभारी बावल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed