फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Loot in Sector 3 of Rewari 

रेवाड़ी: घंटी बजाकर घर में घुसे हथियारों से लैस बदमाश, पिस्टल दिखाकर लूटे 50 हजार रुपये  

Tue, 19 Apr 2022 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 01:46 PM IST
सार

सोमवार रात करीब 11 बजे बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले घर की डोर बेल बजाई। नौकर ने जैसे ही दरवाजा खोला तो दोनों बदमाश उसे गन दिखाकर अंदर घुस गए।

विज्ञापन
Loot in Sector 3 of Rewari 
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेवाड़ी शहर के पॉश इलाके सेक्टर-3 में सोमवार की रात को हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर पिस्टल के बल पर पचास हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान घर में नौकर और बुजुर्ग मौजूद थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


शहर के सेक्टर तीन में रहने वाले महेंद्र गोयल और उनके भाई विनयशील गोयल ने आसपास ही मकान बनाए हुए हैं। विनयशील गोयल के पास उनके बुजुर्ग पिता नरेन्द्र कुमार (82) रहते हैं। सोमवार रात विनयशील किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में पिता नरेन्द्र कुमार और दो घरेलू नौकर नेपाल निवासी प्रकाश व बिहार के सीतामढ़ी निवासी विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौकर और बुजुर्ग के अनुसार सोमवार की रात करीब पौने 11 बजे घर के बाहर दो हथियारबंद बदमाश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दरवाजे पर लगी घंटी बजाई। इस पर नौकर ने दरवाजा खोला तो दोनों बदमाश पिस्टल के बल पर अंदर घुस गए। बदमाशों ने बुजुर्ग नरेन्द्र कुमार को भी पिस्टल दिखाकर डरा दिया और फिर अलमारी की चाबी मांगी। इस दौरान नरेन्द्र ने बदमाशों को चाबी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपसे कैश निकाले और फिर धमकी देकर भाग गए। नरेन्द्र कुमार के दूसरे बेटे महेन्द्र गोयल ने बताया कि वारदात से कुछ देर पहले ही वह अपने पिता से मिलकर लौटे थे। वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश ने मास्क लगाया हुआ था, जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था।

मंगलवार सुबह जांच के लिए मॉडल टाउन थाना प्रभारी रतनलाल से लेकर अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मॉडल टाउन पुलिस के अलावा सीआईए टीम बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। सेक्टर तीन रेवाड़ी का पॉश इलाका है। इस इलाके में कई बिजनेसमैन से लेकर बड़े व्यापारी और अधिकारी रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात 
वारदात करने वाले दोनों बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घर में घुसने से पहले दोनों मोटरसाइकिल पर घर के आगे से निकलते व फिर लौटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। लूट की वारदात करने वाले बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस को बदमाशों द्वारा घर की रेकी किए जाने का भी अंदेशा है। वारदात से कुछ समय पहले ही महेंद्र गोयल अपने पिता से मिलकर घर गए थे। कुछ ही देर बाद उन्हें लूट होने की सूचना मिली।

एसपी भी पहुंचे मौके पर
लूट की वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार रात में ही मौके पर पहुंचे। इसके अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक अमित भाटिया, अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) इंचार्ज सतेंद्र सिंह, माडल टाउन थाना एसएचओ रतन लाल व सेक्टर-तीन चौकी प्रभारी एएसआई अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं और बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

व्यापारी के साथ घटित हुई घटना में बदमाशों को पकड़ने के लिए धारूहेड़ा व रेवाड़ी के सीआईए टीम के साथ ही एसएचओ मॉडल टाउन को लगाया गया है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - मोहम्मद जमाल, पुलिस उपाधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed