{"_id":"57c877884f1c1bc9592cb536","slug":"kidnap-rewari-crime-police-love-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद लड़के के पिता और चाचा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के बाद लड़के के पिता और चाचा का अपहरण
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से प्रेम विवाह करने पर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता और चाचा का धारूहेड़ा से अपहरण कर लिया। हफ्ते भर पहले की गई शादी के बाद प्रेमी युगल गुड़गांव में पुलिस प्रोटेक्शन में रह रहा है। मामले में पुलिस ने युवती पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जिला कारौली निवासी फूल सिंह पिछले कुछ समय परिवार के साथ धारूहेड़ा में ही रह रहा है। फूल सिंह के बेटे पिंटू का कारौली के ही एक दूसरे गांव निवासी पूजा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हफ्ते भर पहले ही दोनों ने घरों से भागकर लव मैरिज कर ली और गुड़गांव में पुलिस प्रोटेक्शन ले ली।
पिंटू की मां मुक्ति देवी की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार प्रेम विवाह से नाराज पूजा के परिवार के फकीरा, काला, लाला, राजवा, सुशई, मोहन व कुछ अन्य लोेग बुधवार रात धारूहेड़ा में उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसके पति फूल सिंह और देवर शंभू को जबरन जीप में डाल अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
--------------
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम लगातार आरोपियों और अपहृत भाइयों की तलाश कर रही है।
-एएसएआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, धारूहेड़ा थाना