फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Crime: Two Cyber Fraud Accused Escape from Rewari's High-Tech Jail; Police Department Thrown into Tu

Haryana Crime: रेवाड़ी की हाईटेक जेल से भागे साइबर ठगी के 2 आरोपी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 28 Mar 2026 10:14 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 28 Mar 2026 10:14 AM IST
सार

रेवाड़ी की यह जेल प्रदेश की हाईटेक जेलों में गिनी जाती है, जिसका उद्घाटन हाल ही में किया गया था। जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए गए थे, लेकिन दिनदहाड़े दो बंदियों के फरार होने की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
Haryana Crime: Two Cyber Fraud Accused Escape from Rewari's High-Tech Jail; Police Department Thrown into Tu
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की हाईटेक जेल से दो बंदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा शनिवार शाम को उस समय हुआ, जब जेल में नियमित गिनती के दौरान दो बंदी कम पाए गए। इसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


फरार हुए दोनों बंदी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और ऑनलाइन ठगी के मामलों में आरोपी थे। जेल कर्मी मुस्ताक अहमद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम के समय जब बंदियों की गिनती की गई तो दो बंदी गायब मिले।
विज्ञापन


जांच करने पर उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुरा निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद के रूप में हुई। शिकायत के अनुसार दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल परिसर में देखा गया था, लेकिन इसके बाद वे किसी को दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जेल प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में दोनों की तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने जेल कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार बंदियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


गौरतलब है कि रेवाड़ी की यह जेल प्रदेश की हाईटेक जेलों में गिनी जाती है, जिसका उद्घाटन हाल ही में किया गया था। जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के दावे किए गए थे, लेकिन दिनदहाड़े दो बंदियों के फरार होने की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed