फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Bank robbery accused was living under changed name for 9 years, caught by police

Haryana: बैंक डकैती का आरोपी 9 साल से नाम बदलकर रह रहा था, पुलिस ने पकड़ा

Thu, 20 Jun 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 10:44 PM IST
सार

पुलिस ने राजकुमार उर्फ सोनू को गुरुग्राम से काबू किया है। आरोपी को थाना रोडहाई पुलिस के हवाले किया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Bank robbery accused was living under changed name for 9 years, caught by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी अपराध शाखा-1 इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने वर्ष 2015 में गांव खेडा आलमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में डकैती व पुलिस पार्टी पर फायर करने के मामले में करीब 9 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान जिला गुरुग्राम के भवानी एनक्लेव सेक्टर-9 निवासी राजकुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी राजकुमार उर्फ सोनू गुरुग्राम में नाम पता बदलकर रह रहा था। थाना रोडहाई पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि 7 अक्तूबर 2015 को गांव खेडा आलमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पांच युवकों ने हथियार के बल पर 3 लाख 3 हजार रुपये की बैंक डकैती डालने और पुलिस द्वारा पीछा करने पर फायर करके हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शाखा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर थाना रोडहाई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तीन आरोपी पुनीत, प्रदीप सैनी व सुजान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी राजेश कुमार की 2016 में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में आरोपी राजकुमार उर्फ सोनू फरार चल रहा था। अदालत ने वर्ष 2016 में आरोपी राजकुमार उर्फ सोनू को पीओ घोषित किया था। पुलिस ने बुधवार को राजकुमार उर्फ सोनू को गुरुग्राम से काबू करके थाना रोडहाई पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed