फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GRP police caught murder accused with the help of mobile phone in Rewari

Rewari: ईंट से हत्या कर फरार हो गया था आरोपी, मोबाइल फोन ने खोला राज, पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक

Thu, 15 Sep 2022 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 08:42 PM IST
सार

29 अगस्त को ईंट से मारकर रेलवे स्टेशन पर हत्या की गई थी। शराब पीते समय दोनों का विवाद हुआ था। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
GRP police caught murder accused with the help of mobile phone in Rewari
पत्रकार वार्ता करते जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह। पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू जिले के मांडवा गांव निवासी युवक मनोज की हत्या का राज उसके मोबाइल ने खोल दिया है। पुलिस मोबाइल के माध्यम से आरोपी तक पहुंची है। 17 दिन बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रेलवे पुलिस थाने में पहले भी एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोज हत्याकांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की देर शाम को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 के समीप बने यार्ड के पास युवक का क्षतविक्षत शव मिला था। दो दिन बाद उसकी पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव मीठवास निवासी मनोज  (29) के रूप में हुई थी। परिजन जब उसकी शिनाख्त के लिए पहुंचे तो पता चला कि उसके दोनों मोबाइल गायब थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को मनोज उर्फ अजय अपने भाई रविंद्र कुमार को अलवर छोड़ने गया था। उसका भाई अलवर में एसएसबी में नौकरी करता है। उसे छोड़ने के बाद वह झुंझुनू न जाकर रेवाड़ी पहुंच गया और शराब लेकर पी रहा था। इसी बीच वहां आरोपी मोहित उर्फ चीनू आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसकी शराब की बोतल छीनकर पीने की कोशिश की। विरोध दौरान मनोज ने मोहित का मोबाइल फोन छीनकर दूर फेंक दिया। इस पर मोहित ने ईंट से कई वार कर मनोज को लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसे मरा समझकर यार्ड में फेंक दिया। 

पत्नी को दे दिया था मनोज का मोबाइल 
आरोपी मोहित उर्फ चीनू ने मृतक के फोन से सिम निकाल कर अपनी पत्नी अनीता को यह फोन दे दिया था। उसके बाद जब पुलिस ने फोन को ट्रेसिंग पर लगाया तो पता चला कि मनोज का फोन किसी अनीता नाम की महिला के पास है। जब पुलिस लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची तो पता चला कि यह सिम महिला की बेटी के नाम पर है।

हालांकि पुलिस ने जब उससे संपर्क किया तो आरोपी ने यह सिम भी तोड़ दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहित उर्फ चीनू निवासी आदर्श नगर रेवाड़ी ने बताया है कि शराब पीने के दौरान उसका और मनोज में झगड़ा हुआ था। इसे लेकर वह मनोज को ईंट से चोटें मार कर वहां से भाग गया था। कुछ समय बाद वह दोबारा उसे देखने के लिए पहुंचा और मृतक की जेब से 1500 रुपये व मोबाइल लेकर वहां से भाग गया।

इससे पहले मनोज के फोन पर उसकी मां का फोन आया था, वह भी उसने ही उठाया था। उसकी मां को यह कह कर फोन काट दिया कि वह आज मनोज को जान से मार देगा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 रुपये व वारदात में प्रयोग की गई ईंट बरामद कर ली है। 

28 अगस्त को अलवर भाई को छोड़ने गया था
मिली जानकारी के अनुसार मनोज का छोटा भाई रविंद्र कुमार एसएसबी में नौकरी करता है और उसकी पोस्टिंग फिलहाल अलवर में है। रविंद्र कुमार चलने-फिरने में असमर्थ है। 28 अगस्त को मनोज अपने छोटे भाई रविंद्र को अलवर उसकी ड्यूटी पर छोड़ने गया था और उसी दिन अलवर से रवाना हो गया था। इसके बावजूद वह अगले दिन तक घर नहीं पहुंचा। उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार मनोज के पास दो मोबाइल थे, लेकिन घटना के बाद से ही उसके दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले।  

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को मिली कामयाबी
जीआरपी के अनुसार मनोज के मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। 29 अगस्त को मनोज अलवर में अपने भाई को छोड़ने के बाद रात के वक्त झुंझुनू जाने के लिए रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार इसी दौरान रेवाड़ी के रहने वाले मोहित उर्फ चीनू ने उसे पकड़ लिया और उसके मोबाइल फोन व पैसे छीनने के बाद उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसके शव को यार्ड के पास फेंक दिया। 


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, रेवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed