{"_id":"62fd2b69a9ad655717064e0b","slug":"girl-student-commits-suicide-after-being-disturbed-by-molestation-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: पापा मुझे माफ करना, मम्मी का ख्याल रखना, मैं दुनिया से जा रही हूं.. छेड़छाड़ से परेशान आकर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: पापा मुझे माफ करना, मम्मी का ख्याल रखना, मैं दुनिया से जा रही हूं.. छेड़छाड़ से परेशान आकर आत्महत्या
Wed, 17 Aug 2022 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:25 PM IST
सार
घर में सफाई करते हुए मिले सुसाइड नोट से छात्रा की मौत का राज खुला है। छात्रा का शव नहर से मिला था और घर वाले मान रहे थे कि पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। लेकिन अब सुसाइड नोट से पूरा मामला बदल गया है। नोट में छेड़छाड़ और फ्रेडशिप करने का दबाव बनाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पापा जी! मुझे माफ कर देना। मेरी गलती नहीं है। मेरी मम्मी का ख्याल रखना। मैं दुनिया से जा रही हूं। इस सब में उसका हाथ है। मैं आपको सब कुछ बताना चाहती थी, लेकिन आप कांवड़ लेने चले गए थे। हो सके तो मुझे माफ कर देना। आई लव यू पापा जी और मम्मी जी। सुसाइड नोट में कुछ इसी तरह छात्रा ने अपना दर्द बयां किया है। बता दें कि कुछ समय पहले नहर से एक छात्रा का शव बरामद हुआ था। अब परिजनों को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
जिले में कुछ समय पहले मृत मिली एक छात्रा की मौत का राज सुसाइड नोट से खुला है। सुसाइड नोट में उसने गांव के ही एक युवक पर फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाने और धमकी देने का जिक्र किया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक गांव की 19 साल की लड़की की लाश नहर से बरामद हुई थी। उस वक्त परिजनों ने पैर फिसलने की वजह से नहर में डूबने की आशंका जताई थी, लेकिन अब सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है। छात्रा के पिता ने बताया कि बीते दिन वह घर की सफाई कर रहे थे। तभी बेड पर बिछे गद्दे के नीचे बेटी द्वारा लिखा दो पेज का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह लिखी है।
विज्ञापन
यह लिखा सुसाइड नोट में
सुसाइड नोट में लिखा कि गांव में ही रहने वाला एक युवक उसे आते-जाते समय छेड़ता था। वह उस पर फ्रेंडशिप करने का दबाव भी बना रहा था। साथ ही चाकू दिखाकर धमकी देते हुए ब्लैकमेल करता था। पिता ने सुसाइड नोट पुलिस के हवाले करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सरकारी नौकरी करता है।
मृतका के पिता की ओर से दिए गए सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर युवक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार, डीएसपी, बावल