{"_id":"586e93144f1c1bdd69159e13","slug":"fraud-duplicate-certificate-minor-rewari-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर नाबालिग ने ली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर नाबालिग ने ली जमानत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिठवाना में करीब पांच साल पहले हुए डबल मर्डर के मामले में नामजद एक आरोपी व महिला ने फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए खुद को कोर्ट में नाबालिग घोषित कर दिया। मामले में कोर्ट से नाबालिग के तौर पर जमानत भी ले ली गई थी। पीड़ित परिवार ने पड़ताल की तो आरोपियों की असलियत सामने आ गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। मॉडल टाउन पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
2011 में हुई थी बुजुर्ग और महिला की हत्या
जानकारी के अनुसार गांव बिठवाना में वर्ष 2011 में एक बुजुर्ग व महिला का मर्डर हो गया था। डबल मर्डर के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव बिठवाना निवासी अमित व अनु यादव को नामजद किया था। मामले में शिकायतकर्ता रहे विवेक के अनुसार आरोपियों ने हत्या के मामले में राहत पाने के लिए 2012 में भिवानी बोर्ड से 12वीं कक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया। सर्टिफिकेट के अनुसार हत्या किये जाने के समय दोनों नाबालिग ही थे। आरोपियों ने सर्टिफिकेट को कोर्ट में पेश करते हुए जमानत भी ले ली थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने सर्टिफिकेट की जांच पड़ताल की तो सब कुछ साफ हो गया। आरोपियों के फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर पीड़ित परिवार ने एसपी से लेकर तमाम उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी। शिकायत के बाद देर शाम मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपी अमित व अनु यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
-एएसआई संजय, जांचकर्ता, मॉडल टाउन थाना