{"_id":"58b3271e4f1c1bc05683127a","slug":"fraud-crime-rewari-police-service-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी के नाम पर पांच से ठगे 16 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी के नाम पर पांच से ठगे 16 लाख
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर कोसली थाने में एक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षेत्र के गांव झोलरी के दो लोगों ने भिवानी निवासी दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ 16 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। गांव झोलरी निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके दोस्त चंद्रेश ने रेलवे में नौकरी लगाने के लिए भिवानी के गांव बड़सी निवासी पंकज गुप्ता से मिलवाया था।
बात होने पर उसने अपने दोस्त मणिकांत को भी रेलवे की नौकरी के बारे में बताया। पंकज ने उससे और दोस्त मणिकांत से रेलवे में नौकरी के एवज में 8-8 लाख रुपए की डिमांड की। मई 2015 में पंकज ने दिल्ली में रेलवे फार्म भरवा तीन लाख रुपये भी ले लिए। इसके बाद मेडिकल के नाम पर चार लाख रुपए और ट्रेनिंग के नाम पर एक लाख रुपए और लिए।
इसके बाद कई मेल, ट्रेनिंग लेटर आदि दिखा हावड़ा भेजा और ऐसा कर कुल 16 लाख रुपए और ले लिए। उन्हें कोलकाता, लखनऊ में भी पोस्टिंग होने की बात कह भेजा। कहीं ज्वाइनिंग न होने पर पंकज को फोन किया तो नंबर ऑफ मिला। इसके बाद मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों व पुलिस को भी की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस्तागासा के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने पंकज गुप्ता के अलावा राहुल गुप्ता, एके नमोनारायण, संदीप व आरके राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।