{"_id":"62a18787b21da1186961f669","slug":"firing-between-two-gangs-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gangwar in Rewari: झोंटा और आलू गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर समेत पांच लोगों को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gangwar in Rewari: झोंटा और आलू गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर समेत पांच लोगों को लगी गोली
Thu, 09 Jun 2022 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:09 AM IST
सार
आलू और झोंटा गैंग के बीच पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। शुक्रवार रात 11 बजे शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर आलू और झोटा गैंग का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में शहर में धारूहेड़ा चुंगी के पास दो नामी गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में एक राहगीर के अलावा दोनों गैंग से जुड़े चार लोगों को गोलियां लगी हैं। इनमें एक बदमाश आलू गैंग तो तीन अन्य बदमाश झोटा गैंग के बताए जा रहे हैं। रात 11 बजे शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर आलू और झोटा गैंग का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से करीब दो दर्जन राउंड गोलियां चलीं।
विज्ञापन
राहगीर गोविंद के पैर में गोली लगी है। वहीं झोटा गैंग के धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश के हाथ में, यादव नगर निवासी नवीन को पैर में व गांव भोतवास अहीर निवासी मोटा के पीठ और कूल्हे में गोली लगी है। इसके अलावा आलू गैंग के धारूहेड़ा निवासी विकास उर्फ विक्की की पीठ में गोली लगी है। गोविंद को पुष्पाजंलि, राजेश व मोटा को ट्रामा सेंटर तथा विकास को एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों गैंग के कई बदमाशों की हो चुकी हत्या
गैंगवार के चलते आलू और झोटा गैंग के बीच पहले भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। झोटा गैंग ने 2014 में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ आलू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आलू गैंग ने झोटा गैंग के बदमाश संजय उर्फ चवन्नी के अलावा एक अन्य बदमाश का मर्डर कर दिया था। इसके अलावा कुख्यात बदमाश झोटा पर भी जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुख्यात बदमाश राजकुमार उर्फ झोटा फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है जबकि आलू गैंग का सरगना सुनील फिलहाल जेल में बंद है। दोनों ही गैंग के कुछ गुर्गे फिलहाल बाहर हैं जिनके बीच गोलियां चली हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2008 में शुरू हुई थी रंजिश
धारूहेड़ा चुंगी निवासी रवि उर्फ आलू व संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा पहले एक साथ ही काम करते थे। इन दोनों के बीच वर्ष 2008 में पहली बार झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि आलू गैंग के बदमाशों ने कुख्यात झोटा को शहर की पंजाबी धर्मशाला के पास बेरहमी से पीटा और मरा समझकर चले गए। हालांकि झोटा इस हमले में बच गया था। इसके बाद से दोनों के अलग-अलग गैंग बने और गैंगवार शुरू हो गया।
2014 में आलू की हुई थी गोली मारकर हत्या
दोनों गैंग के कुख्यात बदमाशों की खूनी संघर्ष कहानी वर्ष 2014 में शुरू हुई। झोटा के पूरी तरह सही होने तक दोनों गुटों के बीच किसी तरह की झड़प नहीं हुई लेकिन झोटा की हालत में सुधार होते ही उसकी गैंग के बदमाश राकेश शर्मा व संदीप सोनी ने शहर के गांधी नगर में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ आलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदले में आलू गैंग के बदमाशों ने झोटा के भाई पर उसी के घर में फायरिंग की थी। दोनों वारदात के समय झोटा भौंडसी जेल में बंद था। रेवाड़ी की सेशन कोर्ट ने आलू हत्याकांड में नामजद झोटा गैंग के शिव कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा व नई आबादी निवासी संदीप सोनी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
झोटा गैंग के गुर्गे चव्वनी की 2017 में हुई थी हत्या
24 फरवरी 2017 की देर रात दुर्गा कॉलोनी निवासी देवेंद्र और नई आबादी निवासी संजय उर्फ चवन्नी बाइक पर धारूहेडा चुंगी से पुरानी तहसील रेवाड़ी की तरफ जा रहे थे। वाल्मीकि बस्ती में स्थित सार्वजनिक शौचालय के नजदीक आलू गैंग के सुनील ने दोनों पर गोली चला दी। आरोपी योगेश ने लोहे की राड बाइक चला रहे संजय उर्फ चवन्नी को मारी जिससे दोनों बाइक समेत मौके पर ही गिर पड़े।
आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पर लोहे की राड और डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसमें संजय उर्फ चवन्नी की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं चवन्नी हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी वाल्मीकि बस्ती धारूहेड़ा चुंगी निवासी तरुण कुमार उर्फ तन्नू, बंजारवाड़ा निवासी बिरेंद्र उर्फ बिंदर और वाल्मीकि बस्ती निवासी योगेश उर्फ भोटा है।
झोटा गैंग के दो और गुर्गों की कर दी थी हत्या
शहर के मोहल्ला धारूहेड़ा चुंगी निवासी विजय व उत्तम नगर निवासी पंकज नामक दो युवकों का 27 जून 2017 को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों युवकों के शव रामगढ़ रोड पर मिले थे। हत्या के इस मामले में सुनील डुलगच व उसकी गैंग के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग से जुड़े तीन-चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सरगना सुनील लगातार फरार चल रहा था।
आलू गैंग के सरगना पर था एक लाख का इनाम
आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट के करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश की केस हिस्ट्री को देखते हुए 27 अगस्त 2017 को पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। विजय व पंकज की हत्या से पहले भी 25 फरवरी को सुनील डुलगच की गैंग ने झोंटा गैंग से जुड़े दो युवकों पर जानलेवा हमला किया था। इनमें से एक युवक संजय उर्फ चवन्नी की मौत हो गई थी।
इसके अतिरिक्त बावल में आरोपी पर हत्या का षडयंत्र रचने और वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार मुहैया कराने का मामला दर्ज है। इस मामले में भी आरोपी अदालत से भगौड़ा घोषित किया जा चुका था। 27 जून 2017 को हत्या की वारदात के बाद उसके गैंग के कमल उर्फ पल्टी, पवन व प्रवीण उर्फ मियां को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सुनील यहां से सीधा दिल्ली भाग गया था। दिल्ली से हरिद्वार व इसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी रहा।
चवन्नी हत्याकांड में 8 आरोपियों को सुनाई सजा
19 नवंबर 2021 को चवन्नी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गैंगवार के कारण चार साल पहले हुई हत्या में आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच सहित आठ आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
शुक्रवार की रात आलू व झोटा गैंग में दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक आलू का तो तीन बदमाश झोटा गैंग के घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार उर्फ झोटा वारदात के समय वहीं पर मौजूद था। अभी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - मोहम्मद जमाल खान, डीएसपी।
वारदात में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी सभी से पूछताछ जारी है। बाकी की जानकारी आपको शुक्रवार को दे दी जाएगी। - प्रवीण कुमार, पीआरओ पुलिस, रेवाड़ी