फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire,go smugglar,crime,police,rewari

सिक्योरिटी गार्ड पर गोली चलाने के आरोपी गो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 06 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
धारुहेड़ा थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर गोली चलाने के तीन आरोपियों को बुधवार शाम गिरफ्तार किया है। घटना 24 सितंबर की रात स्काई लार्क कंपनी के समीप की है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के निम्बाहेड़ी निवासी साजिद उर्फ रोहड़ू और पृथ्वीपुरा निवासी पांडू और नूंह जिले के सूंड गांव निवासी इरशाद उर्फ रामे के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांचकर्ता एएसआई वीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 24 सितंबर को स्काई लार्क कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड भीम सिंह को बाहर कुछ आवाज सुनाई दी। उसने बाहर जाकर देखा तो कुछ लोग एक पिकअप में गाय चढ़ा रहे थे। जब भीम सिंह ने उन्हें आवाज दी तो उन्होंने भीमसिंह के ऊपर फायर कर दिया, इसमें भीम सिंह बाल-बाल बच गया। भीम सिंह की ओर से बचाव में हवाई फायर करने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने भीम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed