फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire, crime, rewari,shopkeeper,police

दुकानदार को गोली मारने के मामले में तीन नामजद

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
fire, crime, rewari,shopkeeper,police
gun
 शहर के मोहल्ला यादव नगर में मंगलवार रात दुकानदार को गोली मारकर जान लेने की कोशिश करने की वारदात में तीन नामजद हुए हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ भी हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिन आरोपियों के खिलाफ रामपुरा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें गुलाबी बाग निवासी खोटू, शिव कॉलोनी निवासी अजीत, उत्तम सैनी हैं।
विज्ञापन


सुभाष बस्ती निवासी भूपेंद्र की यादव नगर लोको के पास मीट की दुकान है। मंगलवार की रात दुकान पर आए बाइक सवार बदमाशों ने भूपेंद्र को गोली मार दी थी।  पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक किस्म के हैं, लेकिन भूपेन्द्र के  साथ उनकी न तो कोई रंजिश थी और ना ही कोई झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


घटना के वक्त आरोपी भूपेंद्र से किसी का पता पूछ रहे थे और बातों ही बातों में आरोपी ने गोली  चला दी, जो भूपेंद्र को लगी। भूपेंद्र ही हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। जांचकर्ता बलवान सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है।  उनकी टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed