{"_id":"589b6e914f1c1be71737953a","slug":"electricity-stolan-rewari-customer-worker-work-suspand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की टीम को पीटा, कर्मियों ने किया वर्क सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम की टीम को पीटा, कर्मियों ने किया वर्क सस्पेंड
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने रोष जताया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ौदा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने पकड़कर धुन दिया। मामले में बिजली निगम का एक कर्मचारी घायल हो गया जबकि अधिकारियों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। गुस्साए एक परिवार के साथ कुछ अन्य ग्रामीणों ने बिजली निगम की टीम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
फिलहाल मामले में बिजली निगम की शिकायत पर गांव झाड़ौदा के छह नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं बिजली निगम के कर्मचारी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर वर्क सस्पेंड पर बैठ गए। कोसली पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है।
मीटर उखाड़ केबल एलटी लाइन से हटाने पर बढ़ा विवाद
कोसली बिजली निगम के एसडीओ गौरव, जेई सुनील कुमार, एएलएम शिवकुमार और चालक दयाराम गांव झाड़ौदा में मंगलवार शाम बिजली चोरी पकड़ने गए थे। गांव झाड़ौदा निवासी सुमेर सिंह पर बिजली चोरी करने पर जुर्माना हुआ था। जुर्माना न भरने पर मंगलवार को निगम की टीम मीटर उतारने के लिए सुमेर सिंह के घर गई थी। टीम ने मीटर भी उतार लिया था। जब केबल को एलटी लाइन से हटाया जा रहा था, उसी दौरान सुमेर सिंह के परिजन और कुछ ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विवाद के बीच गांव के ही लोगों ने बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एएलएम शिवकुमार को काफी पीटा। एसडीओ गौरव किसी तरह टीम के साथ जान बचाकर कार लेकर मौके से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। एसडीओ ने मौके से निकलने के बाद घटना की सूचना नाहड़ पुलिस चौकी में दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया, कर्मी कराया भर्ती
सूचना पर नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के चंगुल से घायल कर्मचारी शिवकुमार को छुड़वाया और उन्हें उपचार के लिए नाहड़ अस्पताल भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात को कोसली सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर सतबीर, सुमेर ,फतेह सिंह, सौरभ, सतबीर की पत्नी, फतेह सिंह की पत्नी के खिलाफ नामजद के अलावा एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को नामजद किया।
वर्क सस्पेंड कर धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी
निगम कार्यालय के कर्मचारियों को घटना का पता चलते ही सभी ने वर्क सस्पेंड कर दिया। उन्होंने बिजली कर्मचारियों पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता यूनिट प्रधान राजपाल, सब डिविजन प्रधान कृष्ण कुमार, कर्मचारी नेता जय सिंह, सोमदत्त शर्मा सहित समस्त कर्मचारियों ने कहा कि सभी को गिरफ्तार करने के बाद ही काम पर लौटेंगे। दोपहर बाद धरनास्थल पर एक्सईएन विजय पाल यादव और डीएसपी अनिल कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। इसके बाद सोमवार तक का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त किया।
एक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत
पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश देने के साथ ही घटना में संलिप्त आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।