{"_id":"6450a0d6c175d07b3405e007","slug":"doctors-and-staff-found-absent-in-raid-of-cm-flying-in-rewari-civil-hospital-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, डाक्टर व स्टाफ मिले गैर हाजिर, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: सिविल अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, डाक्टर व स्टाफ मिले गैर हाजिर, मचा हड़कंप
Tue, 02 May 2023 11:04 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 02 May 2023 11:04 AM IST
सार
रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। सीएम फ्लाइंग को अस्पताल में डाक्टरों के ओपीडी में समय पर नहीं पहुंचे व स्टाफ के गायब रहने की शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ओपीडी टाइम शुरू होने से पहले छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में डाक्टर व स्टाफ नदारद मिला।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लेट लतीफी सुधर नहीं रही है। बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग ने शहर के नागरिक अस्पताल में छापेमारी की। अस्तपाल में बड़ी संख्या में डाक्टर व स्टाफ गैर हाजिर मिला है। डीएसपी सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची भी इस छापेमारी में शामिल रहे। सभी गैर हाजिर रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी रजिस्टर भी अपने कब्जे में ले लिए
नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। सीएम फ्लाइंग को अस्पताल में डाक्टरों के ओपीडी में समय पर नहीं पहुंचे व स्टाफ के गायब रहने की शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ओपीडी टाइम शुरू होने के कुछ समय बाद डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में नागरिक अस्पताल में पहुंची। नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग को बड़ी संख्या में डाक्टर व स्टाफ नदारद मिला। सीएम फ्लाइंग ने हाजिरी रजिस्टर भी अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा
सीएम फ्लाइंग की अस्पताल में छापेमारी की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। छापेमारी के बाद स्टाफ के कर्मचारियों के आने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन उन्हें गैर हाजिर ही माना गया है। सीएम फ्लाइंग की टीम गैर हाजिर मिले डाक्टर व स्टाफ के बारे में रिपोर्ट तैयार कर रही है। आगामी कार्रवाई की संतुति करते हुए रिपोर्ट को चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन