फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   doctor and eight other arrested for examine female foeticide

लिंग जांच करते डॉक्टर समेत आठ गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 29 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
doctor and eight other arrested for examine female foeticide
लिंग जांच गिरोह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रेवाड़ी जिले के खोल क्षेत्र की ढाणी कोलाना में रात के अंधेरे में जुगाड़ के जरिए लिंग जांच कराने वाले वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए  गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरएमपी सहित आठ लोगों को दबोच लिया। कार्रवाई शुक्रवार रात की गई और करीब तीन बजे तक चली।
विज्ञापन


जांच टीम ने खुलासा किया है कि लिंग जांच के लिए यह गिरोह टीवी, माइक और डीवीडी का इस्तेमाल कर लोगों को ठगता था। गिरफ्तार किए आरोपियों में खुद को आरएमपी डॉक्टर बताने वाला 10वीं पास युवक चरणसिंरह, पेशेंट लाने और ले जाने वाले उसके तीन अन्य साथियों के अलावा जांच कराने आई महिला और उसके तीन रिश्तेदार समेत आठ लोग शामिल हैं। मौके से फर्जी अल्ट्रासाउंड उपकरण (घरेलू इलेक्ट्रानिक सामान) के साथ ही भारी मात्रा में दवाइयां भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


गुप्ता सूचना के आधार पर गुड़गांव सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़, ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान और रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी अभियान शुरू किया, जो शनिवार सुबह तक चला। अमनदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि नरेश नाम का व्यक्ति लिंग जांच कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन नंबर पर उससे संपर्क किया गया और लिंग जांच के लिए 17 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद गुड़गांव डीसीपी क्राइम को जानकारी देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार की गई। नकली ग्राहक को पटौदी रोड पर ले जाया गया, फिर यहां से एक एजेंट रेवाड़ी के ढाणी कोलाना ले गया। वहां पहुंचने पर उसे कच्चे रास्ते से एक झोपड़ी में ले जाया गया। इसी दौरान छापा मारकर टीम ने नरेश, लिंग जांच कराने आई महिला सरिता और उसके रिश्तेदार  सतबीर, भारतराम व राजुकमार, आरएमपी चरणसिंह और पेशेंट लाने-ले जाने वाले सोनू और पवन को धर दबोचा।

 ...ऐसा पहला मामला
    सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ ने बताया कि यह अपने आप में पहली तरह का मामला है। गिरोह एक टीवी, माइक और डीवीडी के जरिये लिंग जांच बताता था, जो सैद्धांतिक सही नहीं है।

----------
गुड़गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोल क्षेत्र के गांव से फर्जी लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा है। सभी के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं अन्य आईपीसी की धाराओं में भी मामला दर्ज होगा।
- डॉ. यश गर्ग, डीसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed