{"_id":"642beddbc98aede3d703782b","slug":"criminal-cases-increase-in-rewari-90-thousand-rupees-cash-from-scooty-woman-gold-chain-snatched-2023-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में आपराधिक मामले बढ़े: स्कूटी से 90 हजार रुपये की नकदी चोरी, महिला की सोने की चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में आपराधिक मामले बढ़े: स्कूटी से 90 हजार रुपये की नकदी चोरी, महिला की सोने की चेन झपटी
Tue, 04 Apr 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:58 PM IST
सार
हरियाणा के रेवाड़ी में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक मामले में ऑटो में बैठी महिला के गले से सोने की चे झपटी ली। वहीं दूसरी घटना में स्कूटी में रखे नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
रेवाड़ी के रेलवे चौक पर एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए रुके युवक की स्कूटी से चोरों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 90 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। चोरी करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। चोरी करने वाले तीनों बदमाश नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में कोसली के गांव झाल के रहने वाले नवीन कुमार ने कहा है कि वह स्कूटी पर अपने पिता घीसाराम पूनिया के साथ रेवाड़ी अस्पताल में आए थे। वह रेलवे चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए रुक गए। स्कूटी खड़ी कर वह मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे। उनके पिता भी वहीं पर खड़े हुए थे और बैग स्कूटी पर रखा हुआ था। दवा लेने के बाद वापस मुड़े तो स्कूटी पर रखा बैग गायब था।
विज्ञापन
बैग में 90 हजार रुपये की नकदी, बैंक पासबुक, अस्पताल के कागजात व अन्य सामान था। चोरी की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी करने वाले तीनों आरोपी वहीं लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी में तीन युवक स्कूटी के ईद-गिर्द घूमते दिखाई दे रहे है। युवक स्कूटी पर रखा बैग उठा कर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। शहर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ऑटो में सवार महिला के गले से सोने की चैन चोरी, मामला दर्ज
रेवाड़ी के सर्कुलर रोड पर झज्जर चौक से ऑटो में सवार हुई महिला के गले से धारूहेड़ा चुंगी के निकट सोने की चेन चोरी हो गई। चोरी हुई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये है। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव हुडिया खुर्द की रहने वाली महिला दीपिका ने कहा है कि वह किसी काम से रेवाड़ी आई थी। बीएमजी मॉल जाने के लिए वह शहर के झज्जर चौक से एक ऑटो में सवार हुई थी।
दीपिका बीएमजी मॉल के सामने ऑटो से उतरी
धारूहेड़ा चुंगी से पहले दो और लड़कियां ऑटो में सवार हो गई। दोनों ही लड़कियां उसके पास बैठी हुई थी। रास्ते में एक लड़की ने अपने बैग की डोर उनके बालों में उलझा दी। बालों से बैग की डोर निकालने के बाद दोनों लड़कियां ऑटो से उतर कर चली गई। दीपिका बीएमजी मॉल के सामने ऑटो से उतरी तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी।
सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दीपिका के अनुसार रास्ते में उनके पास बैठी दोनों लड़कियों ने सोने की चेन चोरी की है। बालों में पहले बैग की डोर उलझाई और बाद में उसे बालों से निकालने के दौरान गले से सोने की चेन चोरी कर ली। चेन चोरी करते ही दोनों लड़कियां उतर कर भाग गई। पुलिस ने दोनों संदिग्ध लड़कियों की तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। चोरी की सोने की चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये है। माम्डल टाउन थाना पुलिस ने दीपिका की शिकायत पर दोनों लड़कियों के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।