फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,suicide,rewari,poison, police

युवक ने जहर खाकर जान दी.

Wed, 07 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 07 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime,suicide,rewari,poison, police
युवक ने जहर खाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैंने जो कुछ किया वह माफी के लायक तो नहीं है....इसलिए मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं....किसी को मौत का दोषी न ठहराया जाए।  कुछ ऐसी लाइनें लिखकर सरस्वती विहार में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करने के बाद मामले में मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी बहादुर सिंह ने बताया कि मूल रूप से यूपी के बांदा निवासी दिलीप कुमार सिंह शहर के सरस्वती विहार में किराए पर रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। दिलीप के रूममेट मंजीत ने बताया कि वह सुबह उठा तो दिलीप को बाथरूम में अचेत हालत में देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिलीप का सुसाइड नोट बरामद किया और मामले की जानकारी बिहार रहने वाले उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग तो नहीं युवक की मौत की वजह
दिलीप के पास जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है उसमें आत्महत्या के लिए युवक ने खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन सुसाइड नोट में किसी लड़की विशेष और उसके पिता पर उंगली न उठाने के लिए कहा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर सुसाइड में जिस लड़की का जिक्र हुआ है, उसका पता चलेगा। जांच जारी है।
बहादुर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed