फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,police, rewari, fraud,service, rupee

नौकरी के नाम पर ठगे 12 लाख, मामला दर्ज

Sun, 28 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 28 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
crime,police, rewari, fraud,service, rupee
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
कोसली। नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने डहीना निवासी एक व्यक्ति पर थाना कोसली ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव झाल निवासी भूतपूर्व सैनिक डिप्टी प्रसाद ने डहीना निवासी गौरव पर नौकरी के नाम पर सवा 12 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 शिकायत में उन्होंने बताया कि गत 5 नवंबर 2014 को डहीना निवासी गौरव पुत्र दौलत उनके घर आया और कहा कि वह उनके लड़के अनंगपाल को रेलवे में टीसी लगवा देगा। उसकी पहुंच उच्च अधिकारियों तक है, लेकिन उसे 12 लाख रुपये देने पड़ेंगे। डिप्टी प्रसाद गौरव के झांसे में आकर पहले तीन लाख रुपये नकद दिए तथा बाकी पैसे अन्य किस्तों में दिए। लेकिन डिप्टी प्रसाद का बेटा भर्ती नहीं हुआ। बाद में डिप्टी प्रसाद को ठगी का एहसास हुआ, तो वह पुलिस थाने पहुंचा और पूरे प्रकरण का पुलिस के समक्ष खुलासा किया। पुलिस ने डिप्टी प्रसाद की शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव के धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed