{"_id":"57c1e5ba4f1c1b4244d4f69a","slug":"crime-police-rewari-fraud-service-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर ठगे 12 लाख, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर ठगे 12 लाख, मामला दर्ज
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। नौकरी लगवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने डहीना निवासी एक व्यक्ति पर थाना कोसली ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव झाल निवासी भूतपूर्व सैनिक डिप्टी प्रसाद ने डहीना निवासी गौरव पर नौकरी के नाम पर सवा 12 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि गत 5 नवंबर 2014 को डहीना निवासी गौरव पुत्र दौलत उनके घर आया और कहा कि वह उनके लड़के अनंगपाल को रेलवे में टीसी लगवा देगा। उसकी पहुंच उच्च अधिकारियों तक है, लेकिन उसे 12 लाख रुपये देने पड़ेंगे। डिप्टी प्रसाद गौरव के झांसे में आकर पहले तीन लाख रुपये नकद दिए तथा बाकी पैसे अन्य किस्तों में दिए। लेकिन डिप्टी प्रसाद का बेटा भर्ती नहीं हुआ। बाद में डिप्टी प्रसाद को ठगी का एहसास हुआ, तो वह पुलिस थाने पहुंचा और पूरे प्रकरण का पुलिस के समक्ष खुलासा किया। पुलिस ने डिप्टी प्रसाद की शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव के धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।