{"_id":"57ddaf3d4f1c1b5f5cd47521","slug":"crime-murder-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का प्रयास करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का प्रयास करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल थाना पुलिस ने मारपीट के दौरान एक युवक को लोहे की रॉड तथा पाइप से पीट-पीटकर जान से मारने की कोशिश करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान आसरा का माजरा निवासी दिनेश तथा सुरेन्द्र के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात को माजरा निवासी कृष्ण, विशाल उर्फ रिंकू तथा परमानन्द गाड़ी लेकर सुठानी सेक्टर-2 से अपने घर जा रहे थे तभी साबन चौक के पास एक सफारी गाड़ी उनकी कार के सामने लगा दी गई। सफारी में आसरा का माजरा निवासी मन्जीत बैठा था तथा थोड़ी देर में मोटर साइकिलों पर धर्मबीर, महेश, सुरेन्द्र, सुरेश, अंकित, दिनेश, नारायण, विकास, राहुल, जोगेन्द्र तथा सन्जीत अपने- अपने हाथों में लाठी- डंडे तथा रॉड आदि लेकर वहां आए और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने के साथ ही विशाल उर्फ रिंकू को नीचे उतारकर पीटा।
कृष्ण तथा परमानन्द ने छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी मारने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी मन्जीत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।