{"_id":"57e0422a4f1c1b9a25a8215a","slug":"crime-garden-police-robber-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक पर हमला कर 20 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार चालक पर हमला कर 20 हजार रुपये लूटे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल थाना क्षेत्र के गांव मामड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने एक कार चालक पर किसी धारदार चीज से हमला कर उससे 20 हजार रुपये लूट लिए। घायल चालक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजने के बाद स्थानीय पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खालेटा निवासी सतेंद्र कुमार रविवार शाम अपनी कार से चौकी नंबर-11 रेलवे फाटक से होते हुए अपने घर आ रहा था। अभी वह मामड़िया गांव के पास ही पहुंचा था कि उसकी कार पंक्चर हो गई। सतेंद्र गाड़ी को रोक कर टायर बदल रहा था कि बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। युवकों ने सतेंद्र को पकड़कर रुपयों की मांग की। इस पर उसने जेब में रखे 20 हजार रुपये बदमाशों को दे दिए।
रुपए देने के बावजूद हमला कर हुए फरार
बकौल सतेंद्र उसने बदमाशों को रुपए दे दिए। बावजूद इसके दोनों बदमाशों ने उसकी बाजू पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद तुरंत गाड़ी को स्टार्ट कर अपने घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत खोल थाना पुलिस को सूचना दी। सत्येन्द्र को घायल अवस्था में रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
----------
सत्येन्द्र के बयान दर्ज कर दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अशोक कुमार, जांचकर्ता, खोल थाना