{"_id":"57c335084f1c1b4a38d50a8b","slug":"crime-extortion-police-remand-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन दिन की रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन दिन की रिमांड पर
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ब्रास मार्केट में रेडीमेड शोरूम के संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान ही लीलू ततारपुरिया के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान हरचंदपुर निवासी मांगेराम और कुतुबपुर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश ने बताया कि खेतियावास निवासी धीरज की ब्रॉस मार्केट रेवाडी में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। 15 व 17 अगस्त को उक्त आरोपियों ने लीलू उर्फ चन्द्रशेखर के नाम से धीरज के पास फोन करके दस लाख रुपये बतौर प्रोटक्शन मनी मांगे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने धीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराने के साथ कार्रवाई शुरू की। इसके बाद आरोपियों को लीलू ततारपुरिया के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था।