फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   crime,cloth merchant, rupee,police, robbers,rewari

कपड़ा व्यापारी से मांगी 10 लाख की चौथ

Fri, 19 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 19 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime,cloth merchant, rupee,police, robbers,rewari
10 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्रास मार्केट स्थित रेडीमेड कपड़ों के एक दुकानदार से 10 लाख रुपये की चौथ मांगने का मामल प्रकाश में आया है। वीरवार को फोन पर धमकी देने वाले बदमाश ने स्वयं को लीलू ततारपुरिया बताकर धमकी दी। 15 अगस्त को भी स्वयं को लीलू ततारपुरिया का गुर्गा बताकर चौथ मांगी गई थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जिस नंबर से फोन आया था, उसकी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही व्यापारी को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन


गुड़गांव के गांव खेतीयावास निवासी धीरज का ब्रास मार्केट में कपड़ों का शोरूम है। पुलिस को दी शिकायत में धीरज ने बताया कि उसके पास 15 अगस्त की शाम को एक कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को लीलू ततारपुरिया का गुर्गा बताया और 10 लाख रुपये की चौथ मांगी। इसके बाद 17 अगस्त की शाम दोबारा कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को लीलू ततारपुरिया बताकर कहा कि या तो 10 लाख रुपये दो वरना अजीज गारमेंट्स की तरह तुम्हारी दुकान पर भी गोली चला दी जाएगी।
विज्ञापन


दोबारा धमकी भरी कॉल आने पर व्यापारी धीरज ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लीलू ततारपुरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं धीरज की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा भी मुहैया करा दी है। पुलिस फोन करने वाले बदमाश के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
व्यापारी को जिस नंबर से कॉल आई है, उन्हें खंगाला जा रहा है। इसके अलावा शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस सुरक्षा भी दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  - ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष, मॉडल टाउन

 
लीलू ततारपुरिया के कारनामे
- 30 जून 2015 नवदीप ज्वैलर्स पर रंगदारी को लेकर फायरिंग, इसी गैंग का नाम
- जुलाई 2015 कनिष्क होटल के मालिक से रंगदारी, इसी गैंग का नाम सामने
- मई 2015 में बालियर कलां में एक होटल पर फायरिंग, लीलू का नाम सामने

डॉ. कुलदीप का दायां हाथ है लीलू
जीता मर्डर केस के बाद लीलू ततारपुरिया का नाम सामने आया था। लीलू डॉक्टर कुलदीप गैंग का खास गुर्गा है और जीता मर्डर केस के अलावा उक्त सभी वारदातों में शामिल रहा है। इसके अलावा ततारपुरिया पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, डकैती, फिरौती व हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराएं भी हैं। इस गैंग में प्रदीप उर्फ सिकरा, हवा सिंह, नरेश जोड़ी सांपका, बब्लू नाम के शख्स शामिल है। सूत्रों के अनुसार जीता गुर्जर शहर के कुछ व्यापारियों से हफ्ता वसूली करता था, लेकिन उसकी हत्या के बाद हत्याकांड में शामिल बदमाशों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed