फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Constable Hostage woman & gang raped

सिपाही ने महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 20 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Constable Hostage woman & gang raped
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हरियाणा पुलिस के एक सिपाही ने गुड़गांव निवासी एक महिला का अपहरण के बाद बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया। 22 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर 15 मार्च की रात को अगवा कर उत्तम नगर स्थित एक अड्डे पर नशे का इंजेक्शन लगाकर मदहोश करके रखा गया था। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने एसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसपी संगीता कालिया को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने रेवाड़ी में तैनात सिपाही, दो अन्य नामजदों, एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।   
विज्ञापन


 हुआ यूं कि शुक्रवार देर रात एसपी संगीता कालिया, डीएसपी और मॉडल टाउन पुलिस फोर्स उत्तम नगर की गलियों से होकर मोहल्ले के ही एक मकान में पहुंची। यहां मकान में तो कोई नहीं मिला लेकिन पुलिस को मौके से शराब की बोतलों के अलावा, नशे के इंजेक्शन और अन्य संदिग्ध चीजें मिलीं। पता चला कि मकान ट्रैफिक पुलिस में बनीपुर चौक पर तैनात राजकुमार उर्फ राजू का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 से ज्यादा वर्ग गज में बने इस मकान को वह और उसके साथी मौजमस्ती के लिए इस्तेमाल करते हैं। यहीं पर बीती 15 से 17 मार्च तक मूल रूप से राजस्थान के अलवर के मुंडावर और हाल में गुड़गांव के एक मोहल्ले में किराए पर रहने वाली एक विवाहिता को तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

नशे में धुत आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी
पीड़िता के अनुसार 17 मार्च को दिन में सिपाही राजकुमार, साथी सुनील, नरेंद्र और एक अन्य शख्स नशे में धुत थे। इस दौरान वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और एक राहगीर की मदद से बस अड्डे तक पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि 15 से 17 मार्च तक उसे नशीले इंजेक्शन और अन्य मादक पदार्थों की मदद से नशे में रखकर गैंगरेप किया गया। वहीं इंजेक्शन देने के दौरान मकान में सफाई के लिए आने वाली महिला ने उसे दबोचने में भी मदद की थी।

नेता जी, मास्टर साहब जैसे शब्द कर रहे हाईप्रोफाइल आरोपियों का इशारा
पीड़िता के मुताबिक तीन दिन तक सिपाही राजकुमार और उसके साथियों ने लगातार उसे बेसुध रखकर गैंगरेप किया। हालांकि बेसुधी में भी उसने आरोपियों के मुंह से नेताजी, मास्टर जी जैसे शब्द सुने। इनको वह जानती नहीं थी। ऐसे में नेता जी, मास्टर जी जैसे शब्द हाई प्रोफाइल आरोपियों की तरफ इशारा कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिस मास्टर जी की बात हो रही है वह सरकारी टीचर है। कोसली क्षेत्र के एक गांव निवासी हैं। इनके पिता भी एक निजी स्कूल का संचालन करते हैं।

पहले से आरोपी सिपाही को जानती थी महिला
पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि उसने बनीपुर चौक पर तैनात सिपाही से पहले भी आनेजाने में मदद ली थी। इसके चलते वह उसे पहले से ही जानती थी। इसी वजह से उसने 15 मार्च को भी रात होने के चलते सिपाही को फोन कर मदद के लिए बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे मदहोश कर दिया और उत्तम नगर स्थित अपने मकान में बंधक बना लिया।

वारदात से एक हफ्ते पहले तक महिला की कई जिलों में फोन लोकेशन
फिलहाल मामले में पुलिस को अभी तक पीड़िता के ही बयान मिले हैं। वहीं सिपाही समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की 15 मार्च से एक सप्ताह पहले की मोबाइल लोकेशन निकाली तो उसमें लगातार विभिन्न राज्यों और जिलों का सफर मिला। इनमें दिल्ली, जयपुर समेत हरियाणा के कुछ अन्य जिले भी हैं। महिला का पति से तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह अपने ससुराल या मायके की जगह गुड़गांव में ही अलग रहती है।

----------
कोट
मामले में अभी पीड़ित पक्ष के बयान हो गए हैं और मेडिकल कराने के बाद पॉजिटिव रिजल्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाने और गैंगरेप जैसी वारदात हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
- इंस्पेक्टर उमेश बाला, जांचकर्ता एवं प्रभारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed