{"_id":"589768084f1c1bc64fe82a16","slug":"company-worker-robber-crime-police-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी कर्मियों को लूटने का प्रयास,एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी कर्मियों को लूटने का प्रयास,एक दबोचा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा थानाक्षेत्र के गांव मालपुरा के समीप कंपनी कर्मियों को लूटने का प्रयास करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। वहीं उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से कट्टा बरामद कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवाड़ी के गांव कारंडा निवासी मंजीत के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात धारूहेड़ा की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव मालपुरा के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मियों को कट्टे की नोंक पर रोक लिया और उनसे नकदी, मोबाइल और सामान मांगने लगे। कर्मचारियों के शोर मचाने पर गांव मालपुरा के ग्रामीणों को आता देख दो बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि मंजीत ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची धारूहेड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।