फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boy Commits Suicide in Rewari

रेवाड़ी: काम पर गए थे मां-बाप, दो बहनों के इकलौते भाई ने फंदा लगाकर की आत्महत्या  

Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 11:28 PM IST
सार

पुष्पेंद्र की बड़ी बहन स्नातक की पढ़ाई कर रही है और दूसरी बहन 12वीं में पढ़ती है। पुष्पेंद्र 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Boy Commits Suicide in Rewari
मृतक पुष्पेंद्र - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: सिद्धू-चन्नी विवाद और कैप्टन के नई पार्टी बनाने के एलान से हाईकमान की चिंता बढ़ी, राहुल लेंगे सीनियर नेताओं की बैठक 
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रहने वाले मदन दास फिलहाल धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक होटल में काम करते हैं और उनकी पत्नी मजदूरी करती हैं। बुधवार रात मदन दास का इकलौता बेटा पुष्पेंद्र (13) घर में फंदे पर लटका मिला। उस समय मदन लाल और उनकी पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे। पुष्पेंद्र की बड़ी बहन ने भाई को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल किशोर द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्पेंद्र की बड़ी बहन स्नातक की पढ़ाई कर रही है और दूसरी बहन 12वीं में पढ़ती है। पुष्पेंद्र 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र ने न तो उनसे कुछ कहा और न ही अपनी बातों से कोई बात की है। आखिर फिर उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed