फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider readymade cloth merchant dies in Rewari due to car collision

रेवाड़ी: कार की टक्कर से बाइक सवार रेडिमेड कपड़ा व्यापारी की मौत, कार चालक पर केस दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jan 2022 08:09 PM IST
सार

मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Bike rider readymade cloth merchant dies in Rewari due to car collision
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार रेडिमेड कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव कोसली निवासी रेडिमेड कपड़ा व्यापारी कुलदीप शर्मा (32) बाइक से अपने दोस्त योगेंद्र शर्मा के साथ हुडा सेक्टर से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप व योगेंद्र दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को कोसली अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कुलदीप के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed