फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider died in accident on Delhi-Jaipur highway in Rewari

Rewari: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, मथुरा से वापस लौट रहा था अनुराग

Mon, 10 Apr 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Apr 2023 11:23 AM IST
सार

रेवाड़ी पुलिस के अनुसार बिहार के जिला आरा के गांव दलीपुर निवासी मुकेश नीमराणा स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजस्थान के नीमराणा कस्बा में ही किराए पर रहते थे। वह बाइक पर अपने साथी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव कोर्रा खुर्द निवासी अनुराग के साथ घूमने के लिए मथुरा गए थे।

विज्ञापन
Bike rider died in accident on Delhi-Jaipur highway in Rewari
demo pic

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रविवार रात को मसानी बैराज के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुचं गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेककर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। जबकि घायल का उपचार कराया जा रहा है। बताया जा रहा है बाइक सवार युवक मथुरा से घूमकर वापस नीमराना जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार बिहार के जिला आरा के गांव दलीपुर निवासी मुकेश नीमराणा स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में राजस्थान के नीमराणा कस्बा में ही किराए पर रहते थे। वह बाइक पर अपने साथी कर्मचारी उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव कोर्रा खुर्द निवासी अनुराग के साथ घूमने के लिए मथुरा गए थे। मुकेश कुमार बाइक चला रहे था, जबकि अनुराग पीछे बैठा था। उनके साथ दूसरी बाइक पर उनके दो अन्य दोस्त प्रेम प्रताप व भूरा कुमार भी थे।
विज्ञापन


धारूहेड़ा से नीमराणा जाते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी बैराज के पास पीछे से एक तेज रफ्तार क्विड कार ने मुकेश व अनुराग की बाइक को टक्कर मार दी। पीछे से कार की टक्कर लगने से दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए और कार अनुराग को कुचलते हुए निकल गई। कार के नीचे कुचले जाने से अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार प्रेम प्रताप व भूरा ने बाइक से कार का पीछा कर रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने घायल हुए मुकेश कुमार को उपचार के लिए शहर क ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed