फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attackstudent with khief, injured

दिनदहाड़े छात्र पर चाकू से हमला, घायल

Sat, 21 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 21 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े छात्रों के एक गुट ने एक अन्य छात्र को चाकू घोंप दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले गांव धारण निवासी अमित का कुछ दिनों पूर्व गांव टांकड़ी निवासी छात्रों के साथ झगड़ा हो गया। इसी झगड़े को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर गांव टांकड़ी निवासी राहुल, दिनेश, मनीष, पवन, चिंटू ने उसे रेवाड़ी बस स्टैंड के निकट दबोच लिया और उस पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed