{"_id":"58961e524f1c1bc64fe81eef","slug":"asi-police-crime-rewari-sarpanch-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑन ड्यूटी एएसआई से मारपीट, सरपंच समेत तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑन ड्यूटी एएसआई से मारपीट, सरपंच समेत तीन धरे
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए एएसआई के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव पहराजवास के सरपंच सहित तीन आरोपियों को रोहड़ाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई जेली, लाठी व ट्रैक्टर भी बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पहराजवास निवासी उम्मेद सिंह उर्फ लख्खू, मनोज उर्फ धोलिया और पहराजवास के सरपंच अशोक कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 नवंबर 2016 की रात एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम सहित झगड़े की सूचना मिलने पर गांव सैदपुर चांग गया था।
वहां पहुंचने पर पता चला कि सुभाष, सतबीर व उसकी पत्नी आशा को झगडे़ में काफी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके बाद आरोपी हाथों में जेली, लाठी व डंडो सहित मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पर सवार होकर आए और सुभाष के घर पर हमला करने लगे। वहीं मौजूद एएसआई सुरेश कुमार ने अपनी टीम सहित आरोपियों को झगड़ा न करने के लिए काफी समझाया लेकिन आरोपियों ने एएसआई के साथ ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।