{"_id":"276164a667abf65349471bd59a569919","slug":"as-opposed-to-manipulating-the-knife-smooth-fiance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगेतर से छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकू से गोदा
रेवाड़ी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मंगेतर से आए दिन छेड़खानी करने वाले बदमाशों का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने युवक को कॉलेज के पास ही चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपी कॉलेज के ही छात्र बताए जा रहे हैं। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घायल युवक का शहर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
कोसली निवासी हिमांशु की मंगनी कुछ समय पूर्व ही अहीर कॉलेज में ग्रेजुएशन की छात्रा से हुई थी। कॉलेज के छात्रों द्वारा छेड़खानी की शिकायत पर हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ आरोपियों को समझाने के लिए गया था। जहां युवकों ने हिमांशु पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। उन्होंने हिमांशु के पेट, हाथ व पैर पर चाकू से वार किए तथा लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-------
काफी दिन से परेशान कर रहे थे कॉलेज के छात्र
बताया जा रहा है कि अहीर कॉलेज में बीएससी की छात्रा के साथ कॉलेज के ही युवक आए दिन छेड़खानी करते थे। इसी बात से परेशान छात्रा ने यह बात अपने मंगतेर हिमांशु को बताई।
विज्ञापन
बुधवार को हिमांशु आरोपी युवकों को समझाने के लिए कॉलेज गया। जहां विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
-------
मामले में पीड़ित के बयान लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-एएसआई कर्ण सिंह, जांचकर्ता, भाड़ावास गेट चौकी