फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of smuggling with banned medicines arrested in Rewari

रेवाड़ी: प्रतिबंधित इंजेक्शन, कैप्सूल और दवाइयों के जखीरे के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2022 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 02:08 AM IST
सार

पुलिस ने 3370 इंजेक्शन, 5040 कैप्सूल, 5970 गोलियां तथा 25 शीशी नशीली दवाइयां बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोसली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन, कैप्सूल और दवाइयां बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करी के आरोपी की पहचान कोसली की सैनिक कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सैनिक कॉलोनी में रहने वाला सुरेश नाम का व्यक्ति प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का काम करता है। पुलिस ने घेराबंदी की तो देर शाम पता चला कि वह एक बैग में दवाइयां और इंजेक्शन भरकर कोसली से नाहड़ की तरफ जाने वाला है।
विज्ञापन


सूचना के मुताबिक, पुलिस ने ओवरब्रिज के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान सुरेश कंधे पर एक बैग टांगे आता दिखाई दिया। मुखबिर द्वारा इशारा करते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके साथ ही बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ नंद किशोर को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद उसकी तलाशी शुरू की। कोसली थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी पर खोल और कोसली थाना में पहले से दो मामले दर्ज है। इस दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले दवाई सप्लाई का काम करता था। इससे आरोपी को दवाइयों की अच्छी जानकारी हो गई थी। फिर आरोपी अपने घर से ही प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने लगा।

 

आरोपी सुरेश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। - सुमेर सिंह, थाना प्रभारी, कोसली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed