फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused of rape arrested

किशोरी को भगाने और दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 06 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सिटी थाना पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने के बाद दुराचार करने के मामले में शामिल आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिजनों ने सोमवार को ही मामले की जानकारी दी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि एक अप्रैल की देर रात पीड़ित की नाबालिग बेटी संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। 3 अप्रैल को नाबालिग के परिजनों ने आरोपी पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ आरोपी को भी शाम तक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा कर गुड़गांव ले गया था और वहीं होटल में कमरा किराये पर लेकर नाबालिग के साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन


मेडिकल जांच के बाद हुआ दुष्कर्म का भी मुकदमा
मामले में पुलिस ने पहले अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन बरामद होने के बाद पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां जांच पॉजिटिव आने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed