{"_id":"572508a44f1c1b4721a91a42","slug":"accused-of-rape-and-kidnap-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा कर युवती से दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर निवासी एक युवती को अगवा कर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने मामा के यहां आई युवती का 19 अप्रैल को अपहरण किया गया था। उसे पुलिस ने 28 अप्रैल को बरामद किया था। इस दौरान आरोपी फरार हो गया था।
जांचकर्ता एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि युवती को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच व अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया था। अदालत में बयान दर्ज कराते हुए युवती ने बताया था कि करनाल निवासी आरोपी विकास उर्फ विक्की उसे डरा धमका कर पहले अपने घर ले गया था।
अपने घर से वह युवती को कैथल जिला के गांव बाथा में अपनी मौसी के घर ले गया। वहां पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती के मामा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।