{"_id":"3f4f6f4c7f1e0f69e2b03e30e455872a","slug":"accused-of-firing-on-police-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर गोली चलाने वाला मेव गिरोह का सदस्य गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर गोली चलाने वाला मेव गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
बनीपुर चौक के पास करीब पांच महीने पहले मुठभेड़ के दौरान पुलिस की टीम पर गोली चलाने वाले मेव गिरोह के एक और सदस्य को शुक्रवार रात एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसआईटी इंचार्ज गौरव फोगाट ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मेवात के गांव धुलावट निवासी जुरनेद उर्फ लीला है। पुलिस से मुठभेड़ में दो मेव गिरोह के सदस्यों की मौत भी हुई थी।
बताया कि 30 मई की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गश्त कर रही सीआईए-2 टीम के साथ मेवात गिरोह के बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी।
बनीपुर चौक के निकट सीआईए रेवाड़ी व सीआईए धारूहेड़ा के अलावा कसौला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पिकअप सवार बदमाशों में से दो बदमाशों को ढेर कर दिया था। बदमाशों ने पुलिस पर जमकर गोलियां चलाई थी। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई थी।
विज्ञापन
--------------
असलहों के साथ दो हुए थे गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो बदमाशों फकरपुर खोरी निवासी शाहीन व धुलावट निवासी इरफान थे। पुलिस ने मेव गिरोह के सदस्यों के कब्जे से एक 12 बोर की राइफल, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक खाली खोल तथा एक पिकअप गाड़ी बरामद की थी।