फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accident,trala,rewari,police,private company

ट्रॉले की टक्कर से एक की मौत

Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
accident,trala,rewari,police,private company
दुर्घटना
बावल थाना क्षेत्र के बनीपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार यूपी के बांदा जिला निवासी वंशगोपाल(38) औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। सुबह करीब छह बजे वह घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


अभी वह बनीपुर चौक के पास ही पहुंचा था कि एक ट्राले की चपेट में आ गया। दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही ट्रॉले को कब्जे में ले लिया था। फरार आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed